लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, ₹1.21 लाख पहुंची गोल्ड की कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2025 23:12 IST

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को सोना राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 1,100 रुपये की छलांग लगाते हुए 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, ₹1.21 लाख पहुंची गोल्ड की कीमत

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को सोना राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 1,100 रुपये की छलांग लगाते हुए 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। अमेरिका में संसद की वित्तीय मंजूरी न मिलने से सरकारी कामकाज अस्थायी रूप से बंद होने के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये बढ़कर 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1,100 रुपये बढ़कर 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पिछले सत्र में इसका भाव 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो इसका रिकॉर्ड स्तर है। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर श्रम बाजार ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बल दिया है, जिससे सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला है। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,895.33 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 47.56 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी