लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 1750 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 2700 रुपए गिरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 18:57 IST

Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,750 रुपये की गिरावट के साथ 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Open in App

Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,750 रुपये की गिरावट के साथ 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत भी 2,700 रुपये की गिरावट के साथ 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,750 रुपये गिरकर 77,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को सोने की कीमत 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण कॉमेक्स पर कीमतें 2,600 डॉलर से नीचे बनी रहीं, जिससे सोने पर दबाव बना रहा।

एमसीएक्स में सोना गिरकर 10 अक्टूबर के बाद पहली बार 75,000 रुपये से नीचे आ गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा गिरावट का रुझान बताता है कि आगे भी कमजोरी बनी रह सकती है, अगर कॉमेक्स सोना 2,600 डॉलर से नीचे रहता है और आगामी सत्रों में 2,500 डॉलर के स्तर को छूता है, तो कीमतें 72,000 रुपये तक गिर सकती हैं।’’ विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19.90 डॉलर प्रति औंस या 0.76 प्रतिशत गिरकर 2,597.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से आर्थिक आशावाद को बढ़ावा मिलने के बीच मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही, जिससे डॉलर में तेजी आई।’’ एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो