लाइव न्यूज़ :

गोदरेज समूह पारिवारिक बंटवारे की ओर अग्रसर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर साबुन और घरेलू उपकरणों से लेकर रियल एस्टेट तक फैला गोदरेज समूह भाइयों के बीच विभाजन की ओर अग्रसर है। पूरे मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि परिवार ने 124 साल पुराने समूह के सौहार्दपूर्ण विभाजन के लिए बाहरी सलाह ली है।

इस समय समूह का नेतृत्व अनुभवी उद्योगपति आदि गोदरेज (79) कर रहे हैं, जो इसके अध्यक्ष हैं। उनके भाई नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज के साथ ही गोदरेज एग्रोवेट के चेयरमैन भी हैं।

उनके चचेरे भाई जमशेद एन गोदरेज, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष हैं, जो इस व्यापारिक घरानों की प्रमुख फर्म है।

इसकी स्थापना 1897 में वकील से उद्यमी बने अर्देशिर गोदरेज ने की थी, जिन्होंने कुछ असफल उपक्रमों के बाद तालों के व्यवसाय में सफलता हासिल की।

एक रिपोर्ट के अनुसार समूह दो भागों में एक बड़े पैमाने पर विभाजन करना चाह रहा है, जिनमें एक का नेतृत्व आदि और नादिर करेंगे, जबकि दूसरे भाग की कमान जमशेद और उसकी बहन स्मिता गोदरेज क्रिश्ना के हाथों में होगी।

इस बारे में पूछने पर परिवार के एक संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘गोदरेज परिवार पिछले कुछ वर्षों से समूह के अपने शेयरधारकों के लिए सर्वोत्तम मूल्य सुनिश्चित करने के लिए एक दीर्घकालिक रणनीतिक योजना पर काम कर रहा है।’’

बयान में आगे कहा गया, ‘‘इस कवायद के तहत हमने बाहरी भागीदारों से भी सलाह मांगी है। परिवार के बीच ये चर्चा जारी है।’’

परिवार द्वारा बैंकर निमेश कंपानी और उदय कोटक सहित परिवार के करीबी लोगों के साथ ही कानूनी क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों जैसे एजेडबी एंड पार्टनर्स के जिया मोदी और सिरिल श्रॉफ से कथित तौर पर इस कवायद के लिए सलाह ली जा रही है।

यह समझा जा रहा है कि परिवार की युवा पीढ़ी द्वारा व्यवसाय में अधिक शामिल होने और जिम्मेदारी तथा स्वामित्व पर अधिक स्पष्टता चाहने के साथ विभाजन की कवायद तेज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब