लाइव न्यूज़ :

वैश्विक आर्थिक मंच के प्रमुख ने मोदी सरकार के 'फुर्तीले' क़दमों को सराहा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के अध्यक्ष बोर्ज ब्रेंडे ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में उठाए गए 'फुर्तीले' क़दमों के साथ सीओपी26 शिखर सम्मेलन में जताई गई प्रतिबद्धता और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गए किए गए संरचनात्मक सुधारों के लिए मोदी सरकार की तारीफ की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट पर पोस्ट एक लेख में ब्रेंडे ने कहा है कि दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में भारत के पास एक अनूठा अवसर और महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए संरचनात्मक सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि 'गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' और 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन जैसी पहल भारत के आमूलचूल बदलाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

ब्रेंडे ने जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए भारत की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा को अपने ऊर्जा उपयोग का 40 प्रतिशत करने जैसी प्रतिबद्धताओं को प्राप्त करने के लक्ष्य से काफी आगे है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी का सामना करने में भारत की तरफ से उठाए गए कदमों की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वायरस की वजह से आर्थिक तबाही होने के बावजूद भारत के उठाए गए फुर्तीले कदम प्रशंसनीय हैं। खासकर महामारी की दूसरी लहर से निपटने में फौरी तेजी दिखाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें