लाइव न्यूज़ :

ग्लेनमार्क ने कोविड उपचार स्प्रे के लिए सैनोटिज के साथ करार किया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि उसने कनाडा की बायोटेक फर्म सैनोटिज रिसर्च एंड डेवलपमेंट कॉर्प के नाइट्रिक ऑक्साइड नोजल स्प्रे के व्यावसायीकरण के लिए उसके साथ एक समझौता किया है।

ग्लेनमार्क ने शेयर बाजार को बताया कि समझौते के तहत कोविड-19 के उपचार में उपयोगी इस नोजल स्प्रे का भारत, सिंगापुर और दूसरे एशियाई बाजारों में विनिर्माण, विपणन और वितरण किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि उसने जुलाई 2021 की शुरुआत में सीडीएससीओ की विषय विशेषज्ञ समिति के समक्ष नोजल स्प्रे के आयात और विपणन के लिए आपातकालीन मंजूरी के लिए आवेदन किया था।

ग्लेनमार्क ने कहा कि सीडीएससीओ ने आने वाले सप्ताहों में भारतीय रोगियों में तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की सिफारिश की है। कंपनी ने बताया कि नोजल स्प्रे के चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बाजार में आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें