लाइव न्यूज़ :

जियोजीत ने बाजारों के जरिए उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:39 IST

Open in App

कोच्चि, 25 जून शीर्ष ब्रोकरेज कंपनी जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने शुक्रवार को

एक साझीदारी पोर्टल शुरू किया जिसका लक्ष्य महामारी के बीच वित्तीय समस्याओं का सामना करने वाली शिक्षित गृहणियों एवं युवाओं की इक्विटी बाजार से पैसा कमाने में मदद करना है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोर्टल पेशेवरों, शिक्षित गृहणियों एवं युवाओं सहित अन्य की बिना किसी बड़े अग्रिम निवेश के जरिये पैसे कमाने में मदद कर महामारी के बाद से लोकप्रिय हुई नई तरह की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

केरल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के कुलपति एस गोपीनाथ ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

कंपनी के मुख्य डिजिटल अधिकारी जोन्स जॉर्ज ने कहा, "यह पोर्टल आगामी उद्यमियों को बढ़ावा देने और पैसे कमाने में उनकी मदद करने से जुड़ी हमारी कोशिश का एक हिस्सा है। हमारा मानना है कि इससे देश में इक्विटी संस्कृति को समृद्ध करने और व्यापक बनाने में काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें