लाइव न्यूज़ :

छोटे स्थानों, ग्रामीण भारत में हो रहा नये डिजिटल यूजरों का भौगोलिक विस्तार: गगूल की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च पिछले साल की अनिश्चितता तथा देश में तेज डिजिटलीकरण के बीच भारतीय अब अपना कौशल या क्षमता बढाने के लिये ऑनलाइन सुविधाओं पर समय लगा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे स्थानों तथा ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले बढ़ रहे हैं। गूगल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

गूगल ने 2020 के लिये जारी ‘ईयर इन सर्च’ सालाना रिपोर्ट में कहा कि के व्यवहार में कुछ स्पष्ट बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें से सीखने से संबंधित खोज में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है।

रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि ग्रामीण भारत और टिअर दो, तीन व चार शहरों में डिजिटल सूचना एवं सामग्री सेवा का उपयोग करने वाले बढ़े हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सीखने की खोज अब अकादमिक से आगे बढ़ी है और करियर की प्रगति, अपस्किलिंग, उद्यमशीलता और पूरक आय के लिये सीखने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पांच में से चार व्यक्ति यूट्यूब पर कुछ सीखने के लिये आ रहे हैं।

गूगल ने कहा, ‘‘ डिजिटल नेटवर्क के उपायोग की अर्थव्यवस्था के भविष्य के बारे में और यह उनके व्यक्तिगत वित्त को कैसे प्रभावित करेगा, इसकी भी चिंता कर रहे हैं।’’

स्थानीय भाषा में सामग्री और सूचना दोनों की मांग व खपत में वृद्धि हुई है। नतीजतन, 2020 में वेब पृष्ठों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने के लिये 17 अरब से अधिक बार उपयोग किया गया।

इस साल के दौरान स्थानीय खबरों की मांग में भी तेजी दर्ज की गयी। महामारी के चलते स्वास्थ्य का महत्व बढ़ने से ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श में भी तेजी आयी है। मणिपुर, बिहार और कर्नाटक में ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श में सालाना आधार पर 300 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।

रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि ‘ऑनलाइन भुगतान कैसे करें’, इसे खोजने वालों की संख्या सालाना आधार पर 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब