लाइव न्यूज़ :

सितंबर में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 29.67 प्रतिशत बढ़कर 23,259 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर रत्न एवं आभूषणों का निर्यात सितंबर, 2021 में 29.67 प्रतिशत बढ़कर 23,259.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 17,936.86 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सितंबर, 2019 में 23,491.20 करोड़ रुपये के रत्न एवं आभूषणों का निर्यात हुआ था।

जीजेईपीसी ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह अप्रैल-सितंबर में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 134.55 प्रतिशत बढ़कर 1,40,412.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘अप्रैल-सितंबर में 1,40,412.94 करोड़ रुपये या 18.98 अरब डॉलर के निर्यात के साथ रत्न एवं आभूषण क्षेत्र ने सरकार द्वारा क्षेत्र के लिए तय लक्ष्य 41.66 अरब डॉलर का आधा (करीब 46 प्रतिशत) हासिल कर लिया है। बाजारों के खुलने तथा धीरे-धीरे मांग सामान्य होने से उद्योग की धारणा सकारात्मक हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि अब त्योहारी सीजन आ रहा है। ऐसे में जीजेईपीसी को वित्त वर्ष के अंत तक निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है।

अप्रैल-सितंबर, 2021 में कटे और पॉलिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 122.62 प्रतिशत बढ़कर 91,489.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 41,095.89 करोड़ रुपये था।

इसी तरह सोने के आभूषणों का निर्यात अप्रैल-सितंबर में 262.66 प्रतिशत बढ़कर 8,100.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,379.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस अवधि में चांदी के आभूषणों का निर्यात 48.25 प्रतिशत बढ़कर 9,477.39 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,392.65 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?