लाइव न्यूज़ :

FPO वापस लेने पर बोले गौतम अडानी- निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने ऐसा किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2023 09:29 IST

गौतम अडानी ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण एफपीओ को पूर्ण अभिदान मिलने के बाद वापस लेने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने की घोषणा की।कंपनी ने निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा भी की।कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

नई दिल्ली: अडानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण एफपीओ को पूर्ण अभिदान मिलने के बाद वापस लेने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, "पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए एफपीओ के बाद आज के दिन इसे वापस लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा। लेकिन बाजार में आज के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बोर्ड ने दृढ़ता से महसूस किया कि एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा। मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है और सब कुछ गौण है। इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने एफपीओ वापस ले लिया है। इस निर्णय का हमारे मौजूदा परिचालनों और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम समय पर निष्पादन पर ध्यान देना जारी रखेंगे।"

गौतम अडानी ने आगे कहा, "बाजार में स्थिरता आने के बाद हम अपनी पूंजी बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे। हमारा ईएसजी पर खासा फोकस है और हमारा हर बिजनेस जिम्मेदार तरीके से वैल्यू क्रिएट करता रहेगा। हमारे शासन के सिद्धांतों का सबसे मजबूत सत्यापन हमारी कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से आता है। हमारी बैलेंस शीट मजबूत है और संपत्ति मजबूत है।" 

उन्होंने ये भी कहा, "हमारा एबिट्डा स्तर और नकदी प्रवाह बहुत मजबूत रहा है और हमारे ऋण दायित्वों को पूरा करने का एक त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड है। हम दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे और विकास को आंतरिक संसाधनों द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।"

 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा