लाइव न्यूज़ :

गौड़ ग्रुप ने तीन साल में अपने कर्ज के बोझ को 35 प्रतिशत घटाकर 1,550 करोड़ रुपये किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर रियलिटी फर्म गौड़ ग्रुप ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी आवासीय परियोजनाओं से नकदी का प्रवाह बढ़ने से पिछले तीन साल में अपने कर्ज में 35 प्रतिशत की कमी की है।

गौड़ ग्रुप ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले तीन वर्षों में कंपनी अपने कर्ज बोझ को कम कर करीब 1,550 करोड़ रुपये पर लाने में सफल रही है। कर्ज स्तर में इस कटौती को देखते हुए क्रेडिट रेटिंग इक्रा ने गौड़ ग्रुप को स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी+ रेटिंग दी है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा कि यह रेटिंग समय पर वित्तीय प्रतिबद्धताएं पूरी करने और वादे पर खरा उतरने के संदर्भ में मुहर लगाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले पांच वर्षों में दिल्ली-एनसीआर बाजार में करीब 35,000 आवासीय इकाइयों की आपूर्ति की है।

गौड़ ग्रुप के निदेशक सार्थक गौड़ ने बताया कि जल्द ही नोएडा, दिल्ली एवं गाजियाबाद में तीन-चार नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

गौड़ समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विनीत सिंघल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अगले नौ महीनों में कर्ज में करीब 500 करोड़ रुपये की और कटौती होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें