लाइव न्यूज़ :

ग्लैंड फार्मा के आईपीओ को दूसरे दिन 22 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर ग्लैंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को दूसरे दिन 22 प्रतिशत अभिदान मिला।

बीएसई पर उपलब्ध सूचना के अनुसार कंपनी की 3,02,37,879 शेयरों की पेशकश पर दूसरे दिन तक 65,03,610 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 48 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को तीन प्रतिशत तथा खुदरा निवेशकों के खंड को 15 प्रतिशत अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयरों तथा 3,48,63,635 शेयरों की बिक्री पेशकश की गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,490 से 1,500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ बुधवार को बंद होगा। ग्लैंड फार्मा ने एंकर निवेशकों से 1,944 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 6,479.5 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब