लाइव न्यूज़ :

गेल गैस, कॉन्फिडेन्स पेट्रोलियम ने बेंगलुरू में 100 सीएनजी स्टेशन खोलने के लिये समझौते किये

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लि. की अनुषंगी गेल गैस और निजी क्षेत्र की कॉन्फिडेन्स पेट्रोलियम इंडिया लि. (सीपीआईएल) ने बेंगलुरु में 100 सीएनजी स्टेशन खोलने के लिये बृहस्पतिवार को समझौते पर हस्ताक्षर किये।

गेल ने एक बयान में कहा कि गेल गैस की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक विवेक वथोडकर तथा सीपीआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नितिन खारा ने समझौते पर दस्तखत किये।

बयान के अनुसार, ‘‘समझौते के तहत सीपीआईएल बेंगलुरु में 100 सीएनजी स्टेशन स्थापित करेगी और गेल गैस की संबद्ध सुविधाओं का संचालन करेगी।’’

डीलरशिप समझौते के तहत तीन साल में 100 सीएनजी स्थापित किये जाएंगे।

नये सीनजी स्टेशन शहर के प्रमुख इलाकों या सीपीआईएल के वाहन एलपीजी खुदरा केंद्रों पर स्थापित किये जाएंगे।

इस समझौते के तहत गेल गैस शहर में डीलरशिप मॉडल के जरिये सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाएगी।

फिलहाल गेल गैस ने शहर में 55 सीएनजी स्टेशन खोले हैं।

गेल गैस सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लि. की अनुषंगी इकाई है। कंपनी 52 शहरों में सिटी गैस नेटवर्क का क्रियान्वयन कर रही है।

सीपीआई निजी गैस खुदरा कंपनी है और उसके 22 राज्यों में 209 वाहन एलपीजी स्टेशन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब