लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने निजी क्षेत्र से ‘सोशल बांड’ के विकास के लिए आगे आने को कहा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी क्षेत्र की सभी इकाइयों से सामाजिक बांड (सोशल बांड) के विकास के लिए आगे आने को कहा।

गडकरी ने सोमवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक योगदान के जरिये जुटाए गए कोष का इस्तेमाल शून्य दुर्घटना वाले गलियारे के निर्माण जैसी परियोजना में किया जा सकता है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के चारों ई (इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, शिक्षा, आपात देखभाल सेवाओं) के हल के लिए कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आज मेरे समक्ष सोशल बांड के जरिये निजी पूंजी जुटाने का विचार रखा गया। यह एक स्वागत योग्य कदम है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिल सकता है। ‘‘विशेषरूप से यह देखते हुए कि सड़क दुर्घटनाओं की वजह से हमें अपना तीन प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) गंवाना पड़ता है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘मैं निजी क्षेत्र की सभी इकाइयों से सोशल बांड के विकास के लिए आगे आने का आग्रह करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपके सामाजिक योगदान से जो कोष जुटाया जाएगा उसका इस्तेमाल प्रभावी तरीके से शून्य दुर्घटना वाले गलियारे और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य सड़क सुरक्षा रणनीतियों में किया जा सकेगा।’’

गडकरी ने कहा कि उन्होंने विशेषरूप से विश्वबैंक के शून्य हादसे वाले गलियारे को लेकर प्रस्ताव पर गौर किया है। इसमें सुरक्षा से जुड़ी रणनीतियों में सीएसआर कोष का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब