लाइव न्यूज़ :

जी-20 ने अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है: नीति उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाष) नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला प्रभावशली समूह जी-20 ने अपनी प्रासंगिकता बनाये रखी है।

उन्होंने कहा कि इस बहुपक्षीय संस्थान की प्रासंगिकता आने वाले समय में बढ़ना तय है।

कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रभावी वैश्विक संचालन व्यवस्था और बहुपक्षीय संस्थानों में सुधारों का आह्वान किया था। अब यह देखकर खुशी हो रही है कि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन के नेता भी इस पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने इक्रियर (इंडिया काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकनॉमिक रिलेशंस) के ‘ऑनलाइन’ आयोजित सालाना अंतररष्ट्रीय जी-20 सम्मेलन में कहा, ‘‘जी-20 ने अपनी प्रासंगिकता बनाये रखी है....इस बहुपक्षीय संस्थान की प्रासंगिकता आने वाले समय में बढ़ना तय है।’’

कुमार ने कहा कि भारत 2023 में जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा और यह उसके लिये बहुत महत्वपूर्ण समय है।

उन्होंने कहा, ‘‘...इसका कारण 2023 ऐसा साल होगा जब ज्यादतर अर्थव्यवस्थाएं कोविड-पूर्व स्तर से संभवत: आगे होगी और देश इस ग्रह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ हमारे और हमारे लोगों के लिये समृद्धि के लिये काम करेंगे।’’

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने हालांकि कहा कि कुछ जोखिम भी है। कुछ देश मनमाना व्यवहार कर रहे हैं और इस प्रकार के कदम से बहुपक्षीय व्यापार मॉडल कमजोर होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘....हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इन कदमों का बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।’’

जी-20 शिखर सम्मेलन अक्टूबर में इटली में होगा। भारत एक दिसंबर, 2022 से जी-20 की अध्यक्षता संभालेंगा।

जी-20 के सदस्य देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मेक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम