लाइव न्यूज़ :

फुजित्सु ने उपभोक्ता लैपटॉप बाजार में प्रवेश किया, मार्च तक 10 हजार प्रीमियम इकाई बेचने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई जापानी आईटी हार्डवेयर कंपनी फुजित्सु ने मंगलवार को भारतीय उपभोक्ता लैपटॉप बाजार में प्रवेश की घोषणा की और कहा कि उसने देश में मार्च 2022 तक 10,000 प्रीमियम इकाई बेचने का लक्ष्य तय किया है।

फुजित्सु ने भारत के कारोबार को संभालने के लिए फ्लेक्स के साथ साझेदारी की है, जिसमें वितरण, बिक्री के बाद सेवा और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

फुजिस्तु क्लाइंट कंप्यूटिंग (एफसीसीएल) के अध्यक्ष और सीईओ ताकेशी ओकुमा ने कहा, ‘‘फुजित्सु कॉरपोरेशन भारत में बिजनेस पीसी पहले से बेच रहा है। अब हम प्रीमियम खंड में ग्राहकों के लिए नोटबुक पेश कर रहे हैं। हमारी योजना मार्च 2022 तक 10,000 यूनिट बेचने की है।’’

फुजित्सु ने दो साल की वारंटी के साथ यूएच-एक्स और यूएच-एक्स टूइनवन का अनावरण किया, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 80,990 रुपये और 86,990 रुपये है। दोनों उत्पाद 26 जुलाई से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब