लाइव न्यूज़ :

बोतलबंद पेयजल में कैल्शियम, मैग्नीशियम की सीमा अनुपालन के लिये एफएसएसएआई ने दिया और समय

By भाषा | Updated: January 1, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने मिनरल वाटर को छोड़ अन्य बोतलबंद पेयजल में कैल्शियम और मैग्नीशियम की सीमा से संबंधित नियमों का पालन करने के लिये खाद्य व्यापार ऑपरेटरों (एफबीओ) को दिया गया समय एक जुलाई 2021 तक के लिये बढ़ा दिया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इससे पहले भी समय सीमा को एक जुलाई 2020 और बाद में एक जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया था।

एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा कि हितधारकों के एक वर्ग से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कोविड-19 महामारी के कारण नियमों का पालन करने के लिये एफबीओ अभी तक तैयार नहीं हैं।

नियामक ने कहा, ‘‘पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (मिनरल वाटर के अलावा) के मानकों के लिये कैल्शियम और मैग्नीशियम की सीमा से संबंधित अनुपालन की समयसीमा को आगे एक जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें