लाइव न्यूज़ :

मित्रों टीवी का पांच करोड़ नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल स्वदेशी शॉर्ट वीडियो ऐप मित्रों टीवी ने अगले छह महीनों के दौरान अपने उपयोगकर्ताओं की संख्या को दोगुना कर 10 करोड़ करने का लक्ष्य तय किया है।

कंपनी के परिचालन को एक साल पूरे हुए हैं और पिछले साल सरकार द्वारा टिकटॉक सहित कई चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद उसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

मित्रों टीवी के सह-संस्थापक और सीईओ शिवांक अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पहले साल की यात्रा बेहद रोमांचक यात्रा रही है। हमारे ऐप को सहज रूप से पांच करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। पिछले साल हमने दो सदस्यीय दल के रूप में काम शुरू किया था, अब हमारे पास 55 से अधिक सदस्य हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले छह महीनों में प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं की संख्या को बढ़ाकर 10 करोड़ से अधिक करना है।

उन्होंने बताया कि लगभग 22 फीसदी उपयोगकर्ता ऐसे हैं, जिन्होंने प्लेटफॉर्म पर दो से अधिक वीडियो पोस्ट किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम