लाइव न्यूज़ :

फ्रेंकलिन टेम्पलटन : सेबी ने ई-वोटिंग के लिए तरुवई सुबय्या कृष्णमूर्ति को किया पर्यवेक्षक नियुक्त

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तरुवई सुबय्या कृष्णमूर्ति को फ्रेंकलिन टेम्पलटन की छह म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने के लिए होने वाली ई-वोटिंग प्रक्रिया का पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है।

सेबी ने 18 दिसंबर को कृष्णमूर्ति की इस पद पर नियुक्ति की थी।

चेन्नई फाइनेंशियल मार्केट्स एंड एकाउंटेबिलिटी (सीएफएमए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उच्चतम न्यायालय में अपील दाखिल की थी कि शीर्ष अदालत के नौ दिसंबर के आदेश के बावजूद सेबी ने मामले में पर्यवेक्षक नियुक्त करने को लेकर ‘पर्याप्त कदम’ नहीं उठाए हैं।

न्यायालय ने नौ दिसंबर को अपने आदेश में सेबी को 26 से 29 दिसंबर के बीच होने वाली ई-वोटिंग के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया था।

सेबी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि उसने पर्यवेक्षक की नियुक्ति के साथ-साथ उसकी मदद के लिए एक तकनीकी सहायता टीम भी गठित की है।

इस टीम में सेबी के मुख्य महाप्रबंधक बी. एन. साहू, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेस लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी नयन ओवलकर, कंपनी सचिव के. श्रीराम और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री हैदराबाद के सहायक निदेशक एम. कृष्ण और चौधरी ई. साई प्रसाद शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें