लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ की छह बंद योजनाओं को 438 करोड़ रुपये प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड की छह बंद योजनओं को अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में परिपक्ताओं, पूर्व-भुगतान तथा कूपन भुगतान से 438 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

म्यूचुअल फंड कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इन योजनाओं को अप्रैल में बंद किया गया था। तब से अब तक इन योजनाओं को 8,741 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

फ्रैंकलिन टेंपलटन ने 23 अप्रैल को निकासी दबाव तथा बांड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देते हुए छह ऋण म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था।

जिन योजनाओं को बंद किया गया था उनमें फ्रैंकलिन इंडिया लो डुरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक अक्रूअल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बांड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉरच्यूनिटीज फंड शामिल हैं। इन योजनाओं के प्रबंधन के तहत कुल 25,000 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां थीं।

फ्रैकलिन टेंपलटन एमएफ ने कहा, ‘‘इन छह योजनाओं को 16 से 29 अक्टूबर के दौरान परिपक्वताओं, पूर्व-भुगतान और कूपन भुगतान से 438 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें