लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने जनवरी में इक्विटी में अब तक 5,156 करोड़ रुपये निवेश किये

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी सुधारों को आगे बढ़ाने वाले बजट तथा तीसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम की उम्मीद में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल के शुरुआती छह कारोबारी सत्रों में भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध आधार पर 5,156 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया।

डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से आठ जनवरी के बीच इक्विटी में 4,819 करोड़ रुपये और ऋणपत्रों में 337 करोड़ रुपये निवेश किया।

इस तरह समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने कुल 5,156 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के अनुसंधान प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘भारतीय बाजारों में एफपीआई की आमद मुख्य रूप से एक सुधारवादी बजट के साथ-साथ अच्छी तीसरी तिमाही के बेहतर परिणाम की उम्मीदों के कारण है।’’

एक अन्य संस्था ग्रोव के सह संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि इसके अलावा, अन्य देशों की तुलना में भारत में कोविड-19 के मामलों की कम संख्या भी एक प्रमुख कारण है कि भारत में निवेश बढ़ रहा है। कई अन्य देशों ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन को फिर से शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि 2020 में भारत में आये निवेश की मात्रा उभरते बाजारों में सबसे अधिक है, जबकि अधिकांश उभरते बाजारों में वास्तव में निकासी हुई।

जैन ने कहा, ‘‘भारत पिछले कुछ तिमाहियों में सुधार को देखते हुए एक मजबूत आर्थिक पुनरुद्धार की उम्मीद को लेकर एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है।’’

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि भारत, चीन, रूस और दक्षिण कोरिया एफपीआई के पसंदीदा गंतव्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें