लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने जनवरी के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों में किया 14,866 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: January 17, 2021 10:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों में 14,866 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनियों कें तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद के बीच एफपीआई का भारतीय बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने एक से 15 जनवरी के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 18,490 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 3,624 करोड़ रुपये निकाले। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 14,866 करोड़ रुपये रहा।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बुनियादी अनुसंधान प्रमुख रुस्मिक ओझा ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने से एफपीआई का रुख उभरते बाजारों के प्रति सकारात्मक रहा है। इसके अलावा देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले भी कम हुए हैं, जिससे एफपीआई भारतीय बाजार में निवेश कर रहे हैं।

ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि पहले निवेशक चुनिंदा बड़े शेयरों में निवेश कर रहे थे, लेकिन इनका मूल्यांकन बढ़ने के बाद अब वे छोटी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई