लाइव न्यूज़ :

न्यू मैंगलोर बंदरगाह में ट्रक पार्किंग टर्मिनल की आधारशिला, व्यापार विकास केंद्र का उद्घाटन हुआ

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:10 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

परियोजनाओं में ट्रक पार्किंग टर्मिनल के लिए आधारशिला रखना और यूएस माल्या गेट का कायाकल्प और नव निर्मित व्यापार विकास केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस अवसर पर सोनोवाल ने कहा कि 1.9 करोड़ रुपये की लागत से 17,000 वर्ग मीटर का अतिरिक्त ट्रक पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाएगा। ट्रक टर्मिनल को 2022-23 में पांच करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ कंक्रीट फुटपाथ, गेट हाउस, रेस्तरां और शयनकक्ष जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बंदरगाह के संस्थापक के नाम पर बने यूएस माल्या गेट का 3.22 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। यह काम मार्च 2022 तक पूरा होने की संभावना है।

मंत्री ने साथ ही कहा कि व्यापार विकास केंद्र, एक्जिम (निर्यात-आयात) व्यापार करने वाले समुदाय को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब