सोशल मीडिया पर रतन टाटा को भारत रत्न देने का चला अभियान, जानें बिजनेसमैन ने क्या कहा 

By अनुराग आनंद | Published: February 6, 2021 02:24 PM2021-02-06T14:24:19+5:302021-02-06T14:27:11+5:30

सोशल मीडिया पर काफी सारे लोगों द्वारा रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने के समर्थन में हैशटैग लगाकर ट्वीट करने के बाद इस मामले में खुद रतन टाटा ने बयान दिया है। जानें रतन टाटा ने क्या कहा..

Fortunate to be an Indian Ratan Tata requests netizens to discontinue calls for bharat ratna award | सोशल मीडिया पर रतन टाटा को भारत रत्न देने का चला अभियान, जानें बिजनेसमैन ने क्या कहा 

रतन टाटा (फाइल फोटो)

Highlightsटाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं से उनके लिए भारत रत्न की मांग के अभियान को रोकने को कहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के जरिये सरकार से टाटा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की मांग की जा रही है।

नई दिल्ली: देश के प्रमुख बिजनेसमैन रतन टाटा को भारत रत्न देने के समर्थन में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। काफी संख्या में देश और विदेश के लोगों ने ट्वीट कर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत रत्न देने का समर्थन किया।

इसके बाद इस मामले में खुद देश के प्रमुख बिजनेसमैन रतन टाटा ने बयान दिया है। उन्होंने लोगों से अपने समर्थन में चलाए जा रहे इस कैंपेन को भी बंद करने का आग्रह किया है। 

जानें अपने समर्थन में चलाए गए कैंपेन को बंद करने के लिए रतन टाटा ने क्या कहा है- 

देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने के मांग कर रहे लोगों से इस अभियान को बंद करने का आग्रह किया है। टाटा ने कहा है कि वह भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने पर खुशी होगी।

सौ अरब डॉलर से अधिक के टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं से उनके लिए भारत रत्न की मांग के अभियान को रोकने को कहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के जरिये सरकार से टाटा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर #भारतरत्न फॉर रतन टाटा ट्रेंड कर रहा है-

टाटा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सोशल मीडिया पर यह अभियान चलाने वाले एक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं उनसे विनम्रता से आग्रह करता हूं कि इस तरह के अभियान को रोका जाए।’’ सोशल मीडिया पर इस समय #भारतरत्न फॉर रतन टाटा ट्रेंड कर रहा है। 

सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता टाटा को उनके योगदान विशेषरूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। टाटा ने कहा, ‘‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं भारतीय हूं। मैं भारत की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने का प्रयास करूंगा।’’ 

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए खुद पर भरोसा होना जरूरी: रतन टाटा

सोशल मीडिया के एक प्रयोगकर्ता ने अन्य लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि टाटा ने युवाओं को प्रेरणा दी है। उन्होंने युवाओं को बताया है कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अपनी क्षमता पर भरोसा करना जरूरी है। एक अन्य प्रयोगकर्ता ने टाटा को देश का सही मायने में ‘हीरो’ करार देते हुए कहा कि वह भारत रत्न पाने के हकदार हैं।
 

Web Title: Fortunate to be an Indian Ratan Tata requests netizens to discontinue calls for bharat ratna award

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे