लाइव न्यूज़ :

Sourav Ganguly: बल्ला छोड़ इस फील्ड में हाथ अजमाएंगे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान!, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में करेंगे शुरुआत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2023 16:14 IST

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में जल्द ही एक इस्पात कारखाना शुरू करेंगे। गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन और दुबई की 12 दिवसीय यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकारखाने का निर्माण पांच से छह महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।अगले एक साल में वह इस अत्याधुनिक कारखाने का निर्माण पूरा कर लेंगे।मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, बल्कि यह मेरा अपना अनुभव है।

Sourav Ganguly: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुलीपश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में स्थित शालबनी में एक स्टील फैक्ट्री शुरू करके उद्योग की दुनिया में प्रवेश करते हुए एक नया उद्यम शुरू करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेन और दुबई की 12 दिवसीय यात्रा के दौरान उनके साथ गांगुली ने खुलासा किया कि कारखाने का निर्माण पांच से छह महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल में तीसरे इस्पात संयंत्र का निर्माण शुरू कर रह रहे हैं और मैं इस मौके पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। कई लोगों को लगता है कि मैं केवल खिलाड़ी रहा हूं, लेकिन हमने 2007 में एक छोटा इस्पात कारखाना शुरू किया था और पांच से छह महीने में हम मेदिनीपुर में हमारे नये इस्पात संयंत्र का निर्माण शुरू करेंगे।’’

गांगुली ने बृहस्पतिवार को मैड्रिड में ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस)’ को संबोधित करते हुए कहा कि अगले एक साल में वह इस अत्याधुनिक कारखाने का निर्माण पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में सिर्फ चार से पांच महीने लगे। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, बल्कि यह मेरा अपना अनुभव है।’’

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ने 50-55 साल पहले अपने दादा द्वारा शुरू किए गए पारिवारिक व्यवसाय का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने उस समय कितना सहयोग किया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस राज्य ने शेष दुनिया को व्यापार के लिए हमेशा आमंत्रित किया है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री आज इस देश में हैं। यह बिल्कुल साफ है कि सरकार राज्य और युवाओं के विकास के लिए काम करना चाहती है।’’

टॅग्स :सौरव गांगुलीपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो