लाइव न्यूज़ :

आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर ने महंगाई का लक्ष्य बढ़ाने का समर्थन किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन ने सोमवार को जोर दिया कि केंद्रीय बैंक को अपने 2-6 प्रतिशत के मुद्रास्फीति के लक्ष्य को बदलना चाहिए और कहा कि जब तक सरकार उचित व्यापक आर्थिक प्रबंधन कर रही है, मुद्रास्फीति में तीव्र वृद्धि नहीं होगी।

आरबीआई ने इस समय मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें ऊपर या नीचे दो प्रतिशत का घट-बढ़ हो सकता है।

आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नीतिगत दरों पर निर्णय लेती है।

मोहन ने सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘इन दिनों मौद्रिक नीति के ढांचे को देखते हुए, मैं कहूंगा कि (खुदरा महंगाई) के लक्ष्य को चार प्रतिशत से बदलकर पांच प्रतिशत क्यों न किया जाए?’’

उन्होंने कहा कि यदि मुद्रास्फीति (खुदरा) का लक्ष्य पांच प्रतिशत है, और वृद्धि का लक्ष्य सात प्रतिशत है, तो ये वास्तविक होगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने मौजूदा मध्यम अवधि का मुद्रास्फीति लक्ष्य अगस्त 2016 में अधिसूचित किया था। इसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त होगी। अगले पांच साल के लिये मुद्रास्फीति का लक्ष्य अप्रैल से शुरू होगा। अगले महीने इसे अधिसूचित किये जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते