लाइव न्यूज़ :

विेदेशी हमारी संपत्तियां नहीं ले सकें, इसलिए सड़क परियोजनाओं का आकार घटाया : गडकरी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:06 IST

Open in App

पुणे, दो अक्टूबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि देश में विदेशी पेंशन और बीमा कोषों द्वारा सड़क संपत्तियों की खरीद की आशंका की वजह से सरकार ने मौद्रिकरण योजना के तहत सड़क परियोजनाओं के आकार (बंडल साइज) को कम कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि विदेशी कोषों के पास बड़ी मात्रा में पूंजी होती है जो अन्य बाजारों में बहुत कम रिटर्न देती है, जिसके कारण वे भारत में पैसा लगाते हैं।

गडकरी ने एक मराठी दैनिक अखबार द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि विदेशी हमारी संपत्ति के मालिक हों। इसलिए हमने परियोजनाओं के आकार को पांच हजार करोड़ से घटाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया है, ताकि घरेलू निवेशक इन परियोजनाओं में भाग ले सकें।’’

कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग के कार्य की प्रगति का हाल में निरीक्षण कर लौटे गडकरी ने कहा कि कहा कि ठेकेदार को 2026 के बजाय 2023 तक सुरंग का काम पूरा करने के लिए कहा गया है। ऐसा और किसी कारण से नहीं बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान रखते हुए किया गया है।

इस दौरान उन्होंने सहकारी क्षेत्र को दक्षता और मुनाफे पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने इससे संबंधित कानूनों में बदलाव की जरूरत को भी रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल