लाइव न्यूज़ :

विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से 4,615 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से 4,615 करोड़ रुपये निकाले हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विभिन्न राज्यों में सर्वजनिक प्रतिबंधों की घोषणा बाद विदेशी निवेशकों में बेचैनी है और वे भारतीय बाजार से निकासी कर रह हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने एक से 16 अप्रैल के बीच शेयरों से शुद्ध रूप से 4,643 करोड़ रुपये निकाले और रिण-पत्र या बांड बाजार में 28 करोड़ रुपये डाले। इस तरह भारतीय पू्ंजी बाजार से उनकी शुद्ध निकासी 4,615 करोड़ रुपये रही ।

एफपीआई ने मार्च में बाजारों में 17,304 करोड़ रुपय फरवरी में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रमुख-बुनियादी शोध रुस्मिक ओझा ने कहा, ‘‘कई राज्यों ने कोविड-19 पर अंकुश के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा भारतीय मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट से आशंकित विदेशी निवेशक धन की निकासी कर रहे हैं।’’

एलकेपी सिक्योरिटीज के प्रमुख (शोध) एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से कुल धारणा प्रभावित हुई है। कई राज्यों ने महामारी का प्रसार रोकने के लिए कदम उठाए हैं। पिछले सप्ताह फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक नुकसान में रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार