लाइव न्यूज़ :

फोर्ड मोटर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख सर्जिकल मास्क, एक लाख एन95 मास्क दान देगी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल अमेरिका की वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद के लिये 50 लाख सर्जिकल मास्क, एक लाख एन95 मास्क और 50 हजार कोरोना किट दान में देगी।

कंपनी ने आगे कहा कि फोर्ड फंड दो लाख डालर (करीब डेढ करोड़ रुपये) का अनुदान भारत और ब्राजील में कोविड- 19 में आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने वाले संगठनों को देगी। फोर्ड कंपनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

भारत इन दिनों कोरोना वायरस की गंभीर दूसरी लहर से जूझ रहा है। इसके संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है और पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 3,86,452 नये मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या एक करोड 87 लाख 62 हजार 976 तक पहुंच गई है। वहीं इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 31 लाख के पार निकल गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें