लाइव न्यूज़ :

फोर्ड, महिंद्रा ने पहले से घोषित संयुक्त उद्यम को रद्द किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता फोर्ड मोटर कंपनी और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने पूर्व में घोषित मोटर वाहन संयुक्त उद्यम को रद्द करने का फैसला किया है। बदली आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर कंपनियों ने यह फैसला किया है।

दोनों कंपनियों ने फैसला किया है कि वे अपनी संबंधित कंपनियों के बीच पहले से घोषित ऑटोमोटिव संयुक्त उद्यम को अमल में नहीं लायेंगे। फोर्ड मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों ने अक्टूबर 2019 में इस संबंध में एक निश्चित समझौता किया था, जिसकी अवधि 31 दिसंबर 2020 को खत्म हो गई। कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपना स्वतंत्र परिचालन जारी रखेगी।

दूसरी ओर एमएंडएम ने कहा कि इस फैसले का उसकी उत्पादन योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा और वह इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के साथ ही एसयूवी के अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान देती रहेगी।

कंपनी ने कहा कि पिछले 15 महीनों के दौरान महामारी के चलते वैश्विक आर्थिक और व्यावसायिक स्थितियों में बुनियादी बदलावों के चलते यह फैसला किया गया। ऐसे में फोर्ड और महिंद्रा ने अपनी पूंजी आवंटन की प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित किया।

फोर्ड ने आगे कहा, ‘‘भारत में उसका स्वतंत्र परिचालन यथावत जारी रहेगा।’’

एमएडंएम ने शेयर बाजार को बताया कि इस फैसले का कंपनी की उत्पादन योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा और वह एसयूवी खंड में विस्तार योजनाओं पर आगे बढ़ती रहेगी।

कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक एसयूवी में अग्रणी स्थान पाने के लिए प्रयास तेज करेगी।

एमएंडएम के प्रबंध निदेशक और सीईओ पवन गोयनका ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों कंपनियों की इस बारे में स्पष्ट राय थीं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ‘‘उनके लिए सबसे विवेकपूर्ण निर्णय यह है कि ऐसा करके आगे बढ़ा जाए’’ और अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संयुक्त उद्यम स्पष्ट रूप से महामारी के चलते दुनिया भर में हुए उथल-पुथल से प्रभावित हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने निश्चित समझौते (डीए) पर दस्तखत किए थे, तबकी सभी धारणाएं और परिदृश्य वर्तमान स्थिति से एकदम अलग हैं। इसी वजह से यह निर्णय किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो