लाइव न्यूज़ :

सड़क परियोजना के आवंटन के लिए सिर्फ बोली की राशि नहीं, अन्य कारकों पर भी गौर किया जाए : समिति

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई संसद की एक समिति ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सबसे कम बोली लगाने वालों को सड़क परियोजनाएं आवंटित करने की मौजूदा व्यवस्था में खामियों का विश्लेषण करने को कहा है। समिति ने कहा कि सड़क परियोजना आवंटित करने के लिए बोली मूल्य के साथ अन्य कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

विभाग से संबंधित परिवहन,पर्यटन और संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति ने ‘राष्ट्र निर्माण में राजमार्गों की भूमिका पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सड़क परियोजनाओं के आवंटन में गुणात्मक रुख अपनाया जाना चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति ने मंत्रालय से सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को सड़क परियोजना का आवंटन करने की मौजूदा व्यवस्था की खामियों का विश्लेषण करने को कहा है। रिपोर्ट कहती है कि ऐसा करते समय कार्य की गुणवत्ता के बारे में नहीं सोचा जाता।

समिति ने कहा कि मंत्रालय को मौजूदा व्यवस्था की खामी का मुद्दा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से उठाना चाहिए। समिति का मानना है कि सड़क परियोजना के आवंटन के लिए सिर्फ बोली की राशि ही नहीं, अन्य महत्वपूर्ण कारकों पर भी गौर किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव