लाइव न्यूज़ :

GST रिर्टन की मौजूदा व्यवस्था जून तक, ई-वे बिल अप्रैल से, जानें काउंसिल बैठक की अहम बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2018 17:15 IST

जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित मंत्री अरुण जेटली ने कुछ अहम फैसले लिए।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मार्च; गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी)  की काउंसिल बैठक में  उद्योग और व्यवसाय जगत के लिए जीएसटी रिटर्न भरने की मौजूदा व्यवस्था तीन महीने तक बढ़ा दी है। यानी यह नियम जून तक रहेगा। शनिवार 10 मार्च को हुए इस बैठक में  जीएसटीआर- 3 बी व्यवस्था को 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित मंत्री अरुण जेटली ने इस बात की अधिकारिक सूचना दी। अरुण जेटली ने कहा, एक राज्य से दूसरे राज्य में माल के एक्सपोर्टर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक- वे बिल यानी ई- वे बिल को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा क कि इलेक्ट्रॉनिक- वे बिल यानी ई- वे बिल किसी-किसी राज्य में 15 अप्रैल से भी लागू हो सकता है। लेकिन इसके लागू करने की अंतिम सीमा एक जून दी गई है।  

जीएसटी काउंसिल बैठक की अहम बातें...

- मौजूदा जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की व्यवस्था जून तक जारी रहेगी लेकिन एक्सपोर्टर्स में राहत दी जाएगी। 

- इसके साथ ही जीएसटी के तहत मिलने वाली छूट को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। 

- इस बैठक में शराब की लाइसेंस फीस पर लगने वाला जीएसटी हटा दिया गया है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों ने इसकी मांग की थी। 

- ई-वे बिल के लिए देश से सभी राज्यों को चार भागों में बांटा गया है। यानी  ई-वे बिल 4 राज्यों के लॉट में लागू होगा।

- इंट्रा स्टेट ई-वे बिल हर सप्ताह लागू किया जाएगा। इसके साथ ही जेटली ने ईवे बिल लागू करने का फॉर्मूला भी बताया। 

टॅग्स :अरुण जेटलीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना