लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने नए 66 भंडारगृह, छंटाई केंद्र शुरू किए, 1.15 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि उसने त्योहारी सत्र से पहले अपने आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ महीनों में देश भर में 66 नए भंडारगृह (वेयरहाउस) और छंटाई केंद्र खोले हैं, जिससे 1.15 लाख अस्थायी या सीजनल रोजगार पैदा हुए हैं।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी ने किराना दुकानदारों के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाने के साथ ही 1,000 से अधिक आपूर्ति केंद्रों को जोड़कर अपनी क्षमताओं को बढ़ाया है।

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख हेमंत बद्री ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बीबीडी (बिग बिलियन डे सेल) के दौरान जटिलताओं और बड़े पैमाने पर ऑर्डर के मद्देनजर हमें क्षमता, भंडारण, नियोजन, छंटाई, पैकेजिंग, मानव संसाधन, प्रशिक्षण, वितरण और पूरी आपूर्ति श्रृंखला के लिए स्तर बढ़ाने की जरूरत होती है। यह स्तर हमेशा पहले से बढ़कर होता है, इसलिए हम महीनों पहले तैयारी शुरू करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वेयरहाउस और छंटाई सहित इन नई केंद्रों को पिछले 4-5 महीनों में बढ़ाया गया है, अब कंपनी के पास देश भर में 100 से अधिक केंद्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब