लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने फोनपे में आंशिक बदलाव किए, बिन्नी बंसल शामिल होंगे निदेशक मंडल में

By भाषा | Updated: December 3, 2020 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे में ‘आंशिक बदलाव’ की बृहस्पतिवार को घोषणा की। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने 70 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है। इसके लिए कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर आंका गया।

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल फोनपे के सह-संस्थापक समीर निगम और राहुल चारी के साथ कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होंगे।

फोनपे ने एक बयान में कहा कि उसने अपने मौजूदा फ्लिपकार्ट निवेशकों से इस निवेश दौर में 70 करोड़ डॉलर (लगभग 5,172 करोड़ रुपये) की राशि जुटायी है। इसके लिए कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर आंका गया।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट अभी भी फोनपे में बहुलांश हिस्सेदार रहेगी। दोनों कंपनियों के बीच घनिष्ठता भी बनी रहेगी।

फोनपे के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि फ्लिपकार्ट की कंपनी में 87 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। वहीं वॉलमार्ट और अन्य मौजूदा निवेशकों की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और बाकी तीन प्रतिशत हिस्सेदारी टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट की होगी।

प्रवक्ता ने कहा कि रोहित भगत फोनपे के निदेशक मंडल में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें