लाइव न्यूज़ :

गुजरात के भावनगर से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ानें 20 अगस्त से शुरू होंगी : सिंधिया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात के भावनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए 20 अगस्त से पहली बार प्रतिदिन उड़ानों का संचालन शुरू होगा। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि इस मार्ग पर कौन सी विमानन कंपनी उड़ानों का संचालन करेगी।

सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नयी दिल्ली से भावनगर के बीच 20 अगस्त से पहली बार रोजाना उड़ानों का संचालन शुरू होगा। इसके साथ ही मुंबई-भावनगर के बीच उड़ानें भी 20 अगस्त से शुरू होंगी।’’

उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से भावनगर के नागरिकों के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच आसान यात्रा सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन क्षेत्र देश के कोने-कोने को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान