लाइव न्यूज़ :

फर्स्ट सोलर की भारत में सौर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 68.4 करोड़ डॉलर निवेश की योजना

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई फर्स्ट सोलर इंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में एकीकृत फोटोवोल्टिक (पीवी) थिन-फिल्म सौर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 68.4 करोड़ डॉ़लर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार के प्रोत्साहनों और अन्य लंबित अनुमोदन के आधार पर उन्नत संयंत्र के 2023 की दूसरी छमाही में चालू होने की उम्मीद है।

फर्स्ट सोलर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क विडमार ने कहा कि भारत फर्स्ट सोलर के लिए एक आकर्षक बाजार है और कंपनी की मॉड्यूल तकनीक गर्म, आर्द्र जलवायु में बेहतर है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक स्वाभाविक रूप से टिकाऊ बाजार है, जहां अर्थव्यवस्था में वृद्धि के साथ ऊर्जा की मांग भी बढ़ रही है और जहां अगले नौ वर्षों तक हर साल 25 गीगावॉट से अधिक सौर ऊर्जा विकसित करने की जरूरत होगी।’’

अनुमान है कि प्रस्तावित संयंत्र की नेमप्लेट क्षमता 3.3 गीगावाट (GW) डीसी की होगी।

विडमार ने कहा कि क्रिस्टलीय सिलिकॉन सौर आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र में वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने की चीन की रणनीति के जवाब में भारत दमखम के साथ खड़ा है।

उम्मीद है कि इस संयंत्र को तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा, जिससे राज्य में 1,000 से अधिक नए रोजगार के मौके तैयार होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब