लाइव न्यूज़ :

‘वित्तीय समावेश अब केवल नैतिक दायित्व नहीं रहा, कुछ बैंक को दिख रहा कारोबारी लाभ’

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के लिए डिजिटल व्यवस्था किये जाने के साथ वित्तीय समावेश अब एक नैतिक दायित्व नहीं रह गया है, बल्कि कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अब वाणिज्यिक लाभ के रूप में इसे देख रहे हैं। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।

लाभार्थियों के बचत खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लिये जनधन खाते को आधार और मोबाइल (जैम) से जोड़ने से डिजिटल व्यवस्था मजबूत हुई है और वित्तीय समावेश अभियान को बढ़ावा मिला है।

वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त सचिव पंकज जैन ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इस मामले में काफी काम किया है... सार्वजनिक क्षेत्र के इन बैंकों इस बात को समझा है कि इसे कैसे कारोबार के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इस मामले में उनका रुख अच्छा रहा है।’’

शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड एकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के एक वेबिनार में उन्होंने यह बात कही।

जैन के अनुसार यही कारण है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए खातों में बढ़ती शेष राशि के साथ, बैंक अपनी आय बढ़ाने के लिए अगले स्तर की सेवा प्रदान करने पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए, वित्तीय समावेश को अब कारोबारी लाभ के रूप में देखा जा रहा है जबकि पहले इसे नैतिक जवाबदेही के रूप में देखा जाता था।’’

जैन ने कहा कि बैंक सेवाएं अब छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रही हैं। इसका पता छोटे कर्ज के लिये आने वाले आवेदनों से चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें