लाइव न्यूज़ :

आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है: आरबीआई

By भाषा | Updated: December 27, 2021 14:11 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर आरबीएल बैंक में हाल में हुए घटनाक्रमों के कारण कुछ हलकों में इस निजी बैंक को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और उसकी वित्तीय स्थिति ‘संतोषजनक’ बनी हुई है।

आरबीआई ने एक बयान में यह भी कहा कि जमाकर्ताओं और हितधारकों को अटकलों वाली खबरों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। इसमें कहा गया कि बैंक की वित्तीय स्थिति ‘स्थिर’ है।

आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद विश्ववीर आहूजा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद छोड़ने की घोषणा कर दी। उसके बाद बैंक के निदेशकमंडल ने राजीव आहूजा को अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘आरबीआई यह बताना चाहता है कि बैंक (आरबीएल) के पास पर्याप्त पूंजी है और बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। अर्द्धवार्षिक लेखा परिणामों के मुताबिक 30 सितंबर 2021 तक बैंक के पास पूंजी पर्याप्तता अनुपात (कैपिटल एडिक्वेंसी रेशो) 16.33 फीसदी है जो संतोषजनक है और प्रावधान कवरेज अनुपात 76.6 फीसदी है।’’

इसमें कहा गया कि 24 दिसंबर 2021 तक बैंक का तरलता कवरेज अनुपात 153 फीसदी है जबकि नियामक आवश्यकता 100 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?