लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने आरओडीटीईपी के तहत शुल्क क्रेडिट जारी करने की प्रक्रिया को अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर वित्त मंत्रालय ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट योजना (आरओडीटीईपी) के तहत निर्यात किए गए सामानों के लिए शुल्क क्रेडिट जारी करने की प्रक्रिया को अधिसूचित किया है।

इस साल अगस्त में आरओडीटीईपी योजना के तहत सामुद्रिक, कृषि, चमड़ा, रत्न और आभूषण जैसे 8,555 उत्पादों के लिए दरों की घोषणा की गई थी।

राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि योजना के तहत शुल्क क्रेडिट की गणना के लिए वस्तु का निर्यात के लिये लदान हो जाने (एफओबी) के बाद का मूल्य या उस वस्तु के बाजार मूल्य का 1.5 गुना तक (जो भी कम हो) होगा।

शुल्क क्रेडिट किसी भी शुल्क या कर या लेवी की छूट के बदले जारी किया जाएगा, जो निर्यात के लिए किसी भी वस्तु के विनिर्माण या प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर देय हो।

सरकार ने इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान रिफंड के लिए 12,454 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके तहत निर्यातकों को कच्चे माल पर लगने वाले विभिन्न केंद्र और राज्य के शुल्कों, करों और उपकरों की वापसी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव