लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक खरीद में सुधार के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को सार्वजनिक खरीद और परियोजना प्रबंधन पर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। इसका उद्देश्य परियोजनाओं के तेज, कुशल और पारदर्शी निष्पादन के लिए नए नियमों की रूपरेखा तैयार करना है।

संशोधित दिशानिर्देश ऐसे ठेकेदारों के चयन के लिए वैकल्पिक तरीकों की भी अनुमति देते हैं, जो तेजी और अधिक कुशलता के साथ परियोजनाओं को पूरा कर सकते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रस्ताव के मूल्यांकन के दौरान पारंपरिक एल1 प्रणाली के विकल्प के रूप में गुणवत्ता और लागत आधारित चयन (क्यूसीबीएस) के जरिए गुणवत्ता मानकों को महत्व दिया जा सकता है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वित्त सचिव और व्यय सचिव टी वी सोमनाथन ने शुक्रवार को यहां सार्वजनिक खरीद और परियोजना प्रबंधन में सुधार के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

बयान के मुताबिक सार्वजनिक खरीद और परियोजना प्रबंधन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक विस्तृत परामर्श प्रक्रिया के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के तत्वावधान में इन दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब