लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने ग्राम सभाओं को अनुदान के लिए 18 राज्यों को 12,351 करोड़ रुपये दिए

By भाषा | Updated: January 27, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने ग्रामीण स्थानीय-निकायों को अनुदान जारी करने के लिए 18 राज्यों को 18,351 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह राशि वित्त वर्ष 2020-21 में जारी की गई मूल अनुदान की दूसरी किस्त है।

बयान के मुताबिक वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को अनुदान देने के लिए 18 राज्यों को 12,351.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

आरएलबी को यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार सामुदायिक संपत्ति के निर्माण और ग्रामीण स्थानीय निकायों की वित्तीय हालत में सुधार के लिए जारी किया गया है।

आरएलबी के लिए 15वें वित्त आयोग ने दो तरह के अनुदान - मूल और सशर्त - की सिफारिश की है। मूल अनुदान का इस्तेमाल स्थानीय निकाय किसी खास स्थानीय जरूरत के लिए कर सकते हैं। सशर्त अनुदान का इस्तेमाल कुछ बुनियादी सेवाओं के लिए किया जा सकता है, जैसे शौचालय या पानी की आपूर्ति।

मंत्रालय ने कहा कि उक्त अनुदान केंद्र और राज्य द्वारा स्वच्छ भारत के लिए जारी धनराशि और जल जीवन मिशन जैसी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अलावा हैं, ताकि आरएलबी को अतिरिक्त धनराशि मिल सके।

राज्यों को केंद्र सरकार से अनुदान मिलने के 10 कार्य दिवसों के भीतर उन्हें आरएलबी को देना जरूरी है। इससे अधिक देरी होने पर राज्य सरकारों को ब्याज के साथ अनुदान जारी करना पड़ता है।

मूल अनुदान की पहली किस्त के रूप में 18,199 करोड़ रुपये राज्यों को जून 2020 में जारी किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान