लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने एनआईपी के तहत 3.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत 3.6 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग कर रहा है।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने दोनों मंत्रालयों/विभागों से एनआईपी की सभी परियोजनाओं के समय पर प्रभावी क्रियान्वयन के जरिये बुनियादी ढांचा क्षेत्र में व्यय को गति देने को कहा। साथ ही राज्य सरकारों और अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर परियोजनाओं से संबद्ध मसलों का तेजी से समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन दोनों विभागों के सचिवों से निवेश योग्य परियोजनाओं को संभावित निवेशकों के साथ आगे बढ़ाने को कहा गया।

एनआईपी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और उस पर नजर रखे जाने को लेकर सीतारमण की विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ यह दूसरी समीक्षा बैठक है।

बयान के अनुसार, ‘‘समीक्षा बैठक में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में व्यय के अलावा व्यय को लेकर सालाना लक्ष्य और प्राप्ति, उनमें तेजी लाने के लिये उठाये गये कदमों पर भी चर्चा की गयी।’’

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय की 80,915 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं और जल संसाधन विभाग की 2,79,604 करोड़ रुपये की 10 बड़ी परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी।’’

बैठक में यह कहा गया कि महामारी के बावजूद एनआईपी उल्लेखनीय प्रगति हासिल करने में सफल रहा।

एनआईपी की शुरूआत 6,835 परियोजनाओं के साथ की गयी थी। इसे अब बढ़ाकर 7,300 परियोजनाएं कर दी गयी हैं। इन परियोजनाओं के लिये 2020-25 के दौरान 111 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब