लाइव न्यूज़ :

20 फिनटेक फर्म के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बैठक, 'KYC' नियम का अनुपालन रहेगा बातचीत का केंद्र बिंदु

By आकाश चौरसिया | Updated: February 20, 2024 18:11 IST

रिपोर्ट की मानें तो वित्त मंत्री 26 या 27 फरवरी फिनटेक फर्म के साथ बैठक करेंगी। इसमें आरबीआई के अधिकारी भी शामिल होंगे। उधार, भुगतान और म्यूचुअल फंड से संबंधित कम से कम 20 फिनटेक फर्मों को बुलाए जाने की संभावना है, इस बात को वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारी ने मनी कंट्रोल ने बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 फिनटेक फर्मों के साथ करेंगी बैठकबैठक में केवाईसी को लेकर सभी बिंदुओं पर होगी चर्चा पेटीएम इस बैठक से रहेगी नदारद, वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारी ने बताया

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन अगले हफ्ते 20 फिनटेक फर्म मालिकों के साथ बैठक करने जा रही है। लेकिन, इस बैठक से पेटीएम बाहर रहेगा और खुद वित्त मंत्री सभी फर्मों से अपने यहां केवाईसी नियम का पालन करने के लिए सभी बिंदुओं और नियंत्रण से जुड़े नियम को लेकर सभी से बात करेंगी। 

रिपोर्ट की मानें तो वित्त मंत्री सीतारमण 26 या 27 फरवरी को फिनटेक फर्म के साथ बैठक करेंगी। इसमें आरबीआई के अधिकारी भी शामिल होंगे। उधार, भुगतान और म्यूचुअल फंड से संबंधित कम से कम 20 फिनटेक फर्मों को बुलाए जाने की संभावना है, इस बात को वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारी ने मनी कंट्रोल को बताया है। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि ये मुश्किल ही है कि पेटीएम के अधिकारियों को इस बैठक में बुलाया जाए।

अधिकारी ने कहा कि यह बैठक पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ी हुई नहीं होगी। बिना किसी का पक्ष लिए, वित्त मंत्री इस बात पर जोर देंगी कि केवाईसी नियम का अनुपालन किया जाए। सीतारमन इसके साथ ही फिनटेक से जुड़े मामलों के बारे में भी फर्म के मालिकों से सुनेंगी।  

आरबीआई अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होकर फिनटेक से जुड़े नए इनोवेशन के बारे में बात करेंगे, नियंत्रण के मुद्दे पर भी बात करेंगे। वित्त मंत्री इस बीच फिनटेक कंपनियों और आरबीआई के बीच सेतु का काम करेंगी। बैठक इसलिए हो रही है कि ज्यादा से ज्यादा फिनटेक कंपनी से ये सुनिश्चित किया जा सके कि सभी केवाईसी से जुड़े नियम का पालन कर रही हैं। 

आरबीआई द्वारा केवाईसी अनुपालन में बड़ी अनियमितताओं के कारण 15 मार्च तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाताधारकों, ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को अपनी संपत्ति ट्रांसफर करने और वैकल्पिक बैंकों की जांच होने के बाद यह बैठक वित्त मंत्री की ओर से बुलाई गई है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम