लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई निर्यातकों को समर्थन के लिए फियो का अरामेक्स के साथ करार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने भारत में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले (एमएसएमई) निर्यातकों को समर्थन के लिए लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता अरामेक्स इंडिया के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया है।

एमओयू के तहत अरामेक्स फियो के सदस्यों को तरजीही मूल्य उपलब्ध कराएगी। साथ ही वह तेजी से खेप को सीमापार भेजने के लिए ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराएगी।

बयान में कहा गया है कि फियो के सदस्य इन सेवाओं मसलन माल उठाने का आग्रह, शिपमेंट की तैयारी और फियो की वेबसाइट पर एक प्रतिबद्ध अरामेक्स बैनर के जरिये ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘‘इस एमओयू के जरिये फियो दूरदराज के क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों, कारीगरों, गृहणियों, युवाओं, एमएसएमई तथा केंद्रों तक पहुंच सकेगा।

उन्होंने कहा कि फियो के सदस्यों को एक्सप्रेस सीमापार खेप पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगीं इससे वे लागत दक्ष तरीके से ई-कॉमर्स निर्यात के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें