लाइव न्यूज़ :

एफएचआरएआई ने सरकार से टीकाकरण केद्रों में हॉटलों के बैंक्वेट हॉल को शामिल करना का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने केंद्र सरकार से कोविड-19 के टीकाकरण केद्रों में हॉटलों के बैंक्वेट हॉल को शामिल करने का आग्रह किया है।

एफएचआरएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि संघ ने केन्द्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इसके लिए टीकाकरण दिशानिर्देशों में आवश्यक बदलाव करने का सुझाव भी दिया है।

उसने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए होटलों के समारोह हॉल, स्कूलों और कॉलेजों के मुकाबले बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्शीश सिंह ने कहा, ‘‘कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता अब बढ़ने की उम्मीद है। लोगों का टीकाकरण करने के लिए सुरक्षित और नियंत्रित माहौल की जरुरत है। होटलों के समारोह हॉल टीकाकरण अभियान के लिए एक दम सटीक स्थान है।’’

उन्होंने कहा कि संघ ने मंत्रालय को इस संबंध में विचार करने का सुझाव दिया है और होटलों के बैंक्वेट हॉलों को टीकाकरण में शामिल करने के लिए दिशा-निर्देशों में आवश्यक बदलाव करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि होटल उद्योग पहले लॉकडाउन से ही डॉक्टरों समेत स्वास्थ कर्मचारियों की सेवा कर रहा हैं और आवश्यक सुरक्षा दिशानिर्देशों के साथ संचालन के बारे में पूरी तरह से जागरूक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें