लाइव न्यूज़ :

शुल्क वृद्धि, बकाये पर स्थगन से 5जी में आक्रामक तरीके से निवेश कर सकेंगी दूरसंचार कंपनियां : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:55 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर दूरसंचार कंपनियों द्वारा शुल्कों में वृद्धि से उनके परिचालन लाभ में कम से कम 40 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा सरकारी बकाये के भुगतान पर ‘रोक’ से उन्हें 5जी प्रौद्योगिकी में अधिक आक्रामक तरीके से निवेश करने में मदद मिलेगी। क्रिसिल की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

क्रिसिल ने मंगलवार को एक नोट में कहा कि शुल्क वृद्धि से दूरसंचार कंपनियों के ईबीआईटीडीए (कर, ब्याज, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) में 40 प्रतिशत तक वृद्धि होगी और साथ ही सरकारी बकाये पर स्थगन से वे अधिक आक्रामक तरीके से 5जी प्रौद्योगिकी में निवेश कर सकेंगी।

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान के शुल्कों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जबकि रिलायंस जियो एक दिसंबर से मोबाइल सेवाओं के शुल्क में 21 फीसदी तक की वृद्धि करने जा रही है।

क्रिसिल का मानना है कि इससे दूरसंचार कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में अनुमानत: 20 प्रतिशत का सुधार होगा। इससे वित्त वर्ष 2022-23 में उनका परिचालन लाभ एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। शुल्क वृद्धि के साथ ग्राहकों द्वारा अपने प्लान को अद्यतन करने से दूरसंचार ऑपरेटरों का एआरपीयू बढ़ेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे दूरसंचार कंपनियों को मौजूदा और अगले वित्त वर्षों में 5जी सेवाओं के लिए 1.5 से 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की गुंजाइश मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम