लाइव न्यूज़ :

चार माह में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 112 प्रतिशत बढ़कर 20.42 अरब डॉलर रहा: सरकारी आंकड़ा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 सितंबर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दोगुने से भी अधिक बढ़कर 20.42 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं, 2021-22 के पहले चार माह के दौरान कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह बढ़कर 27.37 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 16.92 अरब डॉलर था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले साल की इसी अवधि के 9.61 अरब डॉलर की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 के पहले चार माह में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 112 प्रतिशत बढ़कर 20.42 अरब डालर पर पहुंच गया।’’

इस अवधि के दौरान 'ऑटोमोबाइल उद्योग' शीर्ष क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसका कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में योगदान 23 प्रतिशत रहा। इसके बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र का 18 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र का 10 प्रतिशत स्थान रहा है।

एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 45 प्रतिशत हिस्से के साथ कर्नाटक शीर्ष प्राप्तकर्ता राज्य रहा है, इसके बाद 23 प्रतिशत के साथ महाराष्ट्र और 12 प्रतिशत के साथ दिल्ली का स्थान रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि एफडीआई नीति सुधार, निवेश सुविधा और व्यापार करने में आसानी के मोर्चे पर सरकार द्वारा लिए गए कदमों से देश में एफडीआई प्रवाह में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?