लाइव न्यूज़ :

एफडीसी ने भारत में कोविड-19 के इलाज के लिए दवा पेश की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई घरेलू दवा कंपनी एफडीसी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने देश में कोविड-19 के हल्के से मध्यम मामलों के इलाज के लिए फेविपिराविर की ओरल सस्पेंशन दवा बाजार में उतारी है।

केवल डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन से मिलने वाली यह दवा वर्तमान में देश के सभी खुदरा दवा दुकानों और अस्पताल के दवाखानों में उपलब्ध है।

यह एक असाधारण दवा है क्योंकि इसका सुविधाजनक लोडिंग डोज कोविड-19 के इलाज की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

एफडीसी के व्यापार विकास एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग महा प्रबंधक मयंक टिक्खा ने कहा, " कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए यह हमारे देश में स्वास्थ्य सेवा योद्धाओं को इस बीमारी के खिलाफ निरंतर लड़ाई में व्यवहारिक विकल्प प्रदान करने का वक्त है।"

उन्होंने कहा, "कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए, हम अपने रोगियों को सुविधा के साथ-साथ सर्वोत्तम प्रभावकारिता प्रदान करने में विश्वास करते हैं और इस तरह हमने कोविड-19 के इलाज की प्रक्रिया को हर तरह से आसान करने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर