लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes: सेंसेक्स 400 से ज्यादा गिरी, निफ्टी में 8200 का स्तर टूटा

By भाषा | Updated: April 3, 2020 14:12 IST

शेयर बाजार में प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान ऑटो एवं बैंकिंग शेयरों में घाटा देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई सेंसेक्स 27,800.07 अंक तक टूटने के बाद खबर लिखे जाने तक 375.34 अंक या 1.33 प्रतिशत गिरकर 27,889.97 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 105.35 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरकर 8,148.45 पर था।

मुंबईः शेयर बाजार में प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान ऑटो एवं बैंकिंग शेयरों में घाटा देखने को मिला। कोरोना वायरस महामारी और इसके आर्थिक असर को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई हैं। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 27,800.07 अंक तक टूटने के बाद खबर लिखे जाने तक 375.34 अंक या 1.33 प्रतिशत गिरकर 27,889.97 पर कारोबार कर रहा था। 

इसी तरह एनएसई निफ्टी 105.35 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरकर 8,148.45 पर था। सेंसेक्स में कोटक बैंक सबसे अधिक सात प्रतिशत गिरा। इसके अलावा गिरने वाले शेयर इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, ओएनजीसी, एचसीएल टेक और सन फार्मा हरे निशान में थे। बुधवार को पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,203.18 अंक या 4.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,265.31 पर बंद हुआ। 

इसी तरह एनएसई निफ्टी 343.95 अंक या चार प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,253.80 पर बंद हुआ। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर बुधवार को 1,116.79 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे। गुरुवार को राम नवमी के अवसर पर बाजार बंद था। कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के ताता मामलों में हर दिन हो रही बढ़ोतरी के चलते निवेशकों को आर्थिक मंदी की चिंता सता रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण की संख्या 2,500 से अधिक हो गई है।

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?