लाइव न्यूज़ :

सितंबर में भारत में फेसबुक ने 2.69 करोड़ से अधिक, गूगल ने 76,967 सामग्रियों पर कार्रवाई की

By भाषा | Updated: November 1, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने सितंबर के दौरान भारत में 10 उल्लंघन श्रेणियों में फेसबुक पर 2.69 करोड़ से अधिक सामग्रियों (कंटेंट) पर "कार्रवाई" की। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी की अनुपालन रिपोर्ट में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मेटा के फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ श्रेणियों में 32 लाख से अधिक सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।

मेटा की एक और कंपनी व्हॉट्सएप ने भी इस दौरान 22 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया। मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देने वाली कंपनी को 560 शिकायत रिपोर्ट मिली थीं।

व्हॉट्सएप ने कहा कि सितंबर में 22,09,000 भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया गया।

वहीं शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल को सितंबर में उपयोगकर्ताओं से 29,842 शिकायतें मिलीं और उन शिकायतों के आधार पर उसने 76,967 सामग्रियां हटाईं। कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि उपयोगकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई के अलावा उसने सितंबर में स्वचालित रूप से पहचान करते हुए भी 4,50,246 कंटेंट को हटाया।

इस साल की शुरुआत में लागू हुए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत, बड़े डिजिटल मंच (जिनके उपयोगकर्ताओं की संख्या 50 लाख से अधिक है) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उनपर की गयी कार्रवाई का विवरण होता है। इसमें स्वचालित उपकरणों का उपयोग करके सक्रिय निगरानी के माध्यम से हटायी गयी या अक्षम की गयी सामग्री का विवरण भी शामिल है।

फेसबुक ने अगस्त में लगभग 3.17 सामग्रियों पर "कार्रवाई" की थी, जबकि इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ श्रेणियों में लगभग 22 लाख सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

दोनों सोशल मीडिया मंचों के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने सोमवार को कहा कि एक से 30 सितंबर के बीच फेसबुक को उसके भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 708 उपयोगकर्ताओं से शिकायतें मिलीं।

सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के दौरान फेसबुक ने जिन 2.69 करोड़ सामग्रियों पर कार्रवाई की उनमें स्पैम (2.03 करोड़), हिंसक एवं अप्रिय सामग्री (34 लाख), व्यस्क अश्लीलता एवं यौन गतिविधि (24 लाख) और नफरतपूर्ण शब्दों वाली सामग्री (1,82,200) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?