लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने 16 जून से 31 जुलाई के बीच 3.33 करोड़ सामग्री पर कार्रवाई की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:28 IST

Open in App

फेसबुक ने भारत में 16 जून से 31 जुलाई के दौरान उल्लंघन की 10 श्रेणियों में 3.33 करोड़ से अधिक सामग्री पर "कार्रवाई" की है। सोशल मीडिया मंच ने मंगलवार को अपनी अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी। फेसबुक के फोटो शेयरिंग मंच, इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ श्रेणियों में 28 लाख सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी ने कहा कि उसे 16 जून से 31 जुलाई के बीच अपने भारतीय शिकायत व्यवस्था के माध्यम से फेसबुक पर 1,504 उपयोगकर्ताओं और इंस्टाग्राम पर 265 की शिकायतें मिली और उसने उन सभी पर कार्रवाई की। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, कंपनी ने उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए प्रौद्योगिकी, लोगों और प्रक्रियाओं में लगातार निवेश किया है और उन्हें अपने मंच पर खुलकर अपने विचार रखने में सक्षम बनाया है। प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को दिए एक बयान में कहा, "हम अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाली सामग्री की पहचान एवं समीक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, अपने समुदाय की शिकायतों एवं अपनी टीम द्वारा की जाने वाली समीक्षा का इस्तेमाल करते हैं। हमने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करते हुए 16 जून से 31 जुलाई की 46 दिनों की अवधि के लिए अपनी दूसरी मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित की है।" उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में स्वचालित उपकरणों का इस्तेमाल करके लगातार हटाई गई सामग्री का विवरण और उपयोगकर्ताओं की शिकायतों तथा उनपर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम